मोजीपुर में नवीन परती आदि की जमीन पर दबंगों द्वारा किया गया कब्जा
इगलास - खण्ड विकास गौण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोजीपुर में दबंगों द्वारा नवीन परती व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था, इगलास में नवागत ज्वाइंट मजिस्टेªट आयुष जायसावाल के आदेशानुसार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने जमीन को चिन्हित कर खाली करा दिया है।
बताया गया कि इगलास तहसील की ब्लाक गौण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोजीपुर में कुछ दबंगों द्वारा नवीन परती की जमीन व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था। गत दिनों वृक्षा रोपण अभियान के तहत उक्त नवीन परती व ग्राम समाज की जमीन पर शासनादेश पर जो पौधे लगाये गये थे, वह भी दबंगों द्वारा उखाड कर फेंक दिये गये थे। ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती रामवती देवी के पति गुलवीर सिंह ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर पौधे उखाडे जाने की शिकायत की। दिनांक 12 अगस्त को नवागत ज्वाइंट मजिस्टेªेट आयुष जायसवाल के निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक श्री कान्त व लेखपाल नरेन्द्र मित्तल की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नवीन परती व ग्राम समाज की जमीन को चिन्हित कर दबंगों के कब्जे से उक्त जमीन को मुक्त करा दिया। ग्राम प्रधान श्रीमती रामवती देवी पत्नी गुलवीर सिंह द्वारा जेसीबी मशीन मंगवाकर कब्जा मुक्त जमीन से कूडा कचरा हटवाकर तार फिक्सिंग कार्य करा दिया गया है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.