इगलास में इण्टर प्राइजेज बना सेकेट्री व प्रधानों का अड्डा

अलीगढ़ :  अलीगढ़ जनपद की तहसील इगलास में ब्लॉक इगलास व ब्लॉक गोण्डा है दोनों ब्लॉकों के अधिकांश सेकेट्रियो का जमावाड़ा इगलास में सासनी रोड स्थित एक इण्टर प्राइजेज पर ही रहता है और ब्लॉक स्तरीय कार्य वहीं निपटाया जाता है, इसीलिए वहां सेटअप लगाया गया। वहीं दो पंचायतों के विकास को आने वाले धन का गोल किए जाने की भूमिका तैयार की जाती है। लेकिन संबंधित अधिकारियों का इस ओर कतई ध्यान नहीं है आखिर क्यों ?

पांच छह साल पहले इगलास में पुरानी तहसील मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान करने वाला व्यक्ति चंद वर्षों में करोड़ों करोड़ों रुपए की सम्पत्ति कहां से अर्जित करने लगा है ? इसका यही कारण है कि उसने ठेकेदारी का लाइसेंस लेकर अलग अलग रजिस्ट्रेशन जैसे इण्टर प्राइजेज, हार्डवेयर एण्ड पाइप स्टोर जैसी फार्म नाम से ब्लॉक गोण्डा व ब्लॉक इगलास के सेक्रेट्रियों व प्रधानों से सांठ गांठ कर फर्जी बिल बाउचर तैयार कर विकास के धन का गोलमाल  किया जाता रहा है, इतना ही नहीं तमाम निविदाएं बैकडेट में प्रकाशन कराकर धन का गोलमाल किया गया।

एक इण्टर प्राइजेज नामक स्थान प्रधान व सेकेट्रियो का आराम कक्ष ही नहीं बल्कि वहां विकास कार्यों के धन का गोलमाल किए जाने का सेटअप भी लगा हुआ है। चंद वर्षों में एक दुकानदार द्वारा करोड़ों - करोड़ों रुपए की सम्पत्ति कौन सा ऐसा आय का श्रोत है वहां से अर्जित की गई है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को भी सूत्रों द्वारा अवगत कराया गया है।

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.