इगलास में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी का हुआ गठन -पांचवीं बार कमेटी के अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता
इगलास : श्रीरामलीला महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर कमेटी के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक अश्वनी शर्मा उर्फ दाऊजी नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुनील गुप्ता को लगातार पांचवीं बार श्रीरामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में विष्णु शर्मा को महामंत्री, श्यामू लाला चक्की वाले को कोषाध्यक्ष तथा नरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा और संजय भारद्वाज को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा और जीवाराम दिवाकर को मंत्री तथा विष्णु अग्रवाल और रिंकू शर्मा नेट वाले को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष के आयोजन का आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की।
अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं महामंत्री विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, जो रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का शानदार मंचन करेंगे। इसके साथ ही श्रीराम जी की बारात को भव्य स्वरूप देने के लिए बाहरी कलाकारों को भी बुलाया जाएगा। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि नगरवासियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का बेहतर अनुभव मिल सके।
इस मौके पर सत्यप्रकाश शर्मा एडवोकेट, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, विष्णु अग्रवाल, राजेश कुमार, देवेंद्र पाराशर, वल्लभ चौधरी, पंकज गौतम सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.