इगलास में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सी ओ द्वारा बल पूर्वक हटवाया गया अतिक्रमण पुनः अतिक्रमण किया गया तो होगी कठोर कार्यवाही आई ए एस आयुष जायसवाल
इगलास : इगलास नगर में मुख्य चौराहा से अलीगढ़ , मथुरा व हाथरस मार्ग पर अतिक्रमण व यातायात व्यवस्था को लेकर विगत दिनों कोतवाली परिसर में व्यापारियों , फल विक्रेता व टेम्पो चालकों को बैठक बुलाई गई जिसमें निर्देशित किया गया कि 12 दिसंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें और मुख्य चौराहा से अलीगढ़, मथुरा व हाथरस मार्ग पर 150 मीटर तक कोई भी टेम्पो, मिनी बस व फल की ढकेल नहीं लगेगी। नगर पंचायत द्वारा बेडिंग जॉन सीमा चिह्नित कर दी गई। इसके बाबजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश हवा हवाई कर दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल व नगर पंचायत टीम ने मथुरा मार्ग, सराय बाजार, नगर के मुख्य चौराहा, अलीगढ़ मार्ग व हाथरस मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे गलत तरीके से लगाए गए टिन शेड , तखत, ब्रेंच व बोर्ड बल पूर्वक एवं जेसीबी मशीन द्वारा हटाए हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर नगर पंचायत पहुंचाये गए । वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने दुकानदारों को शख्त हिदायत दी है कि पुन अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी, अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, एस आई महिपाल सिंह, एस आई अर्जुन सिंह आंजना, एस आई अजीत सिंह, विनोद कुमार, अरमान, कांस्टेबल लब कुमार, के अलावा नगर पंचायत कर्मी व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.