रास्ता जाम को अंजाम दे रही पनवाड़ी की दुकान, अतिक्रमण हटाओ अभियान में भी नहीं हटी आखिर क्यों

इगलास :  अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर के मुख्य चौराहा पर रास्ता जाम को अंजाम दे रही पनवाड़ी की दुकान को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दुकान को नगर पंचायत की नाली के पीछे होने की बात कहकर बचा दिया। बतादें कि नगर के मुख्य चौराहा पर पुरानी तहसील मार्ग के प्रवेश द्वार पर एक पनवाड़ी की दुकान सभी को दिखाई दे रही है  कि यह नायजाज रखी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने उसको हटाए जाने को कहा तो नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने नगर पंचायत की नाली के पीछे पनवाड़ी की दुकान होने का हवाला देते हुए पनवाड़ी की दुकान को नहीं हटवाने दिया जबकि अलीगढ़ मार्ग पर उसी लाइन में काफी पीछे सब्जी विक्रेताओं की दुकान के आगे पड़े टिन शेड हटवा दिए गए। ज्ञातव्य है कि अलीगढ़ मार्ग पर गिंदौली राजवाह (नाले) की साइड बनी दुकानें अधिकांश अवैध है, व नाला पूरा पटा हुआ है।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.