अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नेताजी का फ्लेक्स बोर्ड भी नहीं छोड़ा - नेताजी हाथ मलते रह गए

इगलास :  इगलास नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते एक नेता भी हाथ मलते रह गए। निष्पक्ष रूप बिना पक्षपात से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। इगलास नगर में हाथरस मार्ग पर शमशान के समीप एक  नेता की शिफारिश के बाबजूद भी फ्लेक्स बोर्ड को हटवा कर नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्रॉली में डाल दिया गया और नेताजी हाथ मलते रह गए। लोगों में चर्चा है कि नेता जी ने अपने पद का दुरुप्रयोग करते हुए शमशान भूमि को टेम्पो स्टैंड बना रखा है और सड़क की पटरी तक फ्लेक्स बोर्ड लगा रखा था। यदि नेता ही अतिक्रमण करने लगेंगे तो आम जनता में इसका संदेश क्या होगा ?

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.