फार्माकोलॉजी के महत्व से विद्यार्थियों को कराया अवगत
इगलास : मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्माकोलॉजी तथा फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसके महत्व से अवगत कराना रहा। यह दिवस भारतीय फार्माकोलॉजी के जनक डा. आरएन चोपड़ा को स्मरण एवं सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया।
विभाग के प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने फार्माकोलॉजी की मूल अवधारणाओं तथा औषधियों के अध्ययन और शरीर पर उनके प्रभावों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. उमेश मिश्रा ने औषधियों की क्रियाविधि, चिकित्सीय प्रभाव, सुरक्षा तथा दवाओं के उचित उपयोग को समझने में फार्माकोलॉजी की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का समन्वय सुशांत शर्मा एवं विश्वदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. बृजेश शर्मा, सुनील शर्मा, अंशु तिवारी व आशिता सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्माकोलॉजी के महत्व तथा फार्मेसी के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को समझने का अवसर मिला।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.