इगलास में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सी ओ की सराहना
इगलास : इगलास नगर में बढ़ते अतिक्रमण व यातायात की गड़बड़ाई स्थिति को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर एक सराहनीय कार्य किया गया है। वही नगर पंचायत कार्यालय के सामने कब्रिस्तान के पास एक होटल चलाया जा रहा है जिसकी वजह हाथरस मार्ग पर रास्ता जाम की स्थिति रहती है। लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी इस ओर से चुप्पी साधे हुए हैं आखिर क्यों ?
बतादें कि मंगलवार को इगलास नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए दुकानों के सामने सड़क की पटरी पर रखे फ्लेक्स बोर्ड ब्रेंच, टिनशेड को ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद कर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पहुंचाया गया। बताया गया है कि दुकानदारों के फ्लेक्स बोर्ड, टिनशेड, ब्रेंच ट्रैक्टर ट्रॉली में लादते समय कुछ नगर पंचायत कर्मियों को यह कहते सुना गया कि टैंशन मत लो, अधिकारियों के सामने लादकर ले जा रहे हैं नगर पंचायत कार्यालय आकर ले जाना। इससे स्पष्ट होता है अतिक्रमण बढ़ाने में नगर पंचायत कर्मियों की मिली भगत है। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय के सामने सड़क की पटरी पर चल रहा होटल अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय कहां गायब हो गया था दूसरे दिन फिर शुरू हो गया इससे भी स्पष्ट होता है इसमें नगर पंचायत कर्मियों की मिली भगत है।
इगलास नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने वाहन पार्किंग होने का हवाला देते हुए ई रिक्शा, टेम्पो व मिनी बसों का पार्किंग शुल्क ठेका उठाया है जबकि पार्किंग स्थल शिव पार्क के पास हाथरस मार्ग पर है। जहां आज भी वाहन नहीं जाता है और उक्त पार्किंग स्थल पर हाथरस मार्ग पर चलने वाले ई रिक्शा व टेम्पो के खड़े होने के लिए भी पार्किंग स्थल पर्याप्त नहीं है जबकि पार्किंग ठेका शुल्क अलीगढ़ मार्ग, हाथरस मार्ग, सासनी मार्ग व गोण्डा मार्ग और भीलपुर मार्ग से भी बसूला जाता है इसके लिए पार्किंग स्थल कहां है ? नगर पंचायत द्वारा की जा रही मनमानी की ओर उच्चाधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और जिस मार्ग से पार्किंग बसूली की जा रही है वहां का पार्किंग स्थल देखा जाए। सभी मार्गों पर ई रिक्शा, टेम्पो सड़क की पटरी पर खड़े कर जाम की स्थिति पैदा करते हैं।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.