इगलास में शौचालयों पर लटके हैं ताले या दुर्गंध भरी गंदगी - अधिशासी अधिकारी बेखबर
इगलास : इगलास नगर में नगर पंचायत द्वारा कई स्थानों पर बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय में कई शौचालयों में ताले लटके हुए हैं तो कई शौचालयों में भारी गंदगी व्याप्त है जिसकी वजह लोगो का शौचालयों में जाना दूभर हो गया है। लेकिन नगर पंचायत के आला अधिकारी इस ओर से चुप्पी साधे हुए हैं आखिर क्यों ?
बतादें कि इगलास नगर में कई स्थानों पर शौचालय बनाए जाने के नाम पर लाखों रुपया खर्चा किया गया है किंतु मौके पर देखा जाए तो कई शौचालय बंद पड़े हैं, या ताला लटका हुआ है। वही कुछ शौचालय पर शुल्क लगा दिया गया है और कुछ शौचालय ऐसे हैं कि गंदगी होने की वजह लोग वहां नहीं जाते हैं। इस संबंध में बताया गया है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी से कहा गया है किंतु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गई है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.