भाकियू हरपालगुट ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

इगलास :  इगलास तहसील मुख्यालय पर भाकियू हरपालगुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य शिकायत टेम्पो, ई रिक्शा चालकों द्वारा सवारियों से अधिक किराया वसूले जाने की रही है।

यहां इगलास तहसील मुख्यालय पर भाकियू हरपालगुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसमें कहा गया है कि इगलास में टेम्पो व ई रिक्शा चालकों द्वारा सवारियों से किराया वसूली के नाम पर लूट की जा रही है। जैसे कि इगलास से हाथरस व गोंडा की दूरी 15- 15 किलोमीटर है किराया 30  रुपए लिया जाता है। इगलास से खैर 27 किलोमीटर है किराया 60 रु बसूला जाता है। इगलास से सासनी 13 किमी है किराया 30 रुपए बसूला जाता है तथा इगलास से बेसवां तिराहा 8 किमी है किराया 15 रुपए बसूला जा रहा है। जबकि इगलास से हाथरस अथवा गोण्डा का किराया 20 रुपए होना चाहिए। टेम्पो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया वसूली के नाम पर की जा रही ।

लूट को बंद कराया जाए। साथ ही उन्होंने अपने ज्ञापन में अलीगढ़ से अतरौली की दूरी 25 किमी बताते हुए किराया 25 रुपए होने का हवाला दिया है।

रिपोर्टर :  इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.