इगलास खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला मोहनपुर का किया निरीक्षण
इगलास - खण्ड विकास अधिकारी ने पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ गौ सेवा समिति मोहनपुर का निरीक्षण किया। जहां गायो के रहने व चारा पानी की अच्छी सुविधा पाई गई। कुछ समय पूर्व इस गौशाला की स्थिति ज्यादा खराब रही है। समिति द्वारा केयर टेकर बदल जाने से गौशाला की व्यवस्था में सुधार देखा गया है।
बतादें कि इगलास ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहनपुर स्थित गौ सेवा समिति की अध्यक्षा डॉ प्रभा कटियार व सचिव नवरत्न की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा पुराने केयर टेकराे को हटाकर दिनांक 19.08.2026 को नए केयर टेकर नियुक्त किए गए हैं। जिससे कि गौशाला की व्यवस्था में सुधार हो सके। नए केयर टेकराे में प्रभात कुमार, अमित चौधरी सहित आठ केयर टेकर हैं। दिनांक 20.08.2026 को खण्ड विकास अधिकारी चेतन्य कुमार पाठक ने पशुधन प्रसार अधिकारी श्रीमती डॉली सिंह के साथ गौ सेवा समिति की गौ शाला मोहनपुर जाकर गौशाला का निरीक्षण किया तो पूर्व केयर टेकराे की अपेक्षा नए केयर टेकराे ने गौशाला की व्यवस्था में सुधार किया है। गायों के रहने व चारे, पानी की अच्छी व्यवस्था देखी गई।
गौ सेवा समिति मोहनपुर में 700 गाय थी उनमें से 74 गाय गनियावली गौशाला अतरौली भेज दी गई हैं। जिससे कि गौ सेवा समिति मोहनपुर गौशाला की और बेहतर व्यवस्था हो सके।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.