श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज ने क्षेत्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी
इगलास : इगलास नगर के श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में क्षेत्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य केपी सिंह ने द्वारा फीता काटकर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सबसे पहला मैच अंडर 17 लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा और विजय विद्यालय इंटर कॉलेज तोछीगढ़ के बीच में हुआ।जिसमें लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा 19/10 से विजयी रहा। दूसरा मैच अंडर 17 श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास और श्रीमती गायत्री देवी इंटर कॉलेज गोरई के साथ हुआ जिसमें शिवदान सिंह इंटर कॉलेज 22/8 से विजय से रहा। अंडर-19 का पहला मैच लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा। आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज कैमथल के बीच हुआ। जिसमें लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा 14/8 से विजय रहा। अंडर 17- 19 का फाइनल मैच लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा और शिवदान सिंह इंटर कॉलेज के बीच हुए जिसमें। शिवदान सिंह इंटर कॉलेज 32/8 से विजयी रहा। इस प्रतियोगिता में अन्य विद्यालय से आए हुए शिक्षकों में सोमपाल सिंह, सतीश सिंह सोलंकी, आदित्य कुमार, कंचन सिंह, प्रमोद कुमार, ऋषिन्द्र कुमार, मंजू सिंह कुलदीप सक्सैना एवं विद्यालय परिवार भी सम्मिलित हुआ प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्णन करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.