फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवती को फंसाने का आरोपी गिरफ्तार

इगलास - थाना इगलास पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को बातचीत में फंसाने, उसे अपने पास बुलाने, गलत काम का प्रयास करने तथा कूटरचित आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप,मोबाइल फोन,कूटरचित दस्तावेज व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मु0अ0सं0 428/2026 के तहत धारा 77/74/351(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस तथा धारा 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना इगलास पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी मौहम्मद राशिद हुसैन पुत्र असलम, निवासी ए ब्लॉक 136/4 दिलशाद गार्डन,शाहदरा,नई दिल्ली,मूल निवासी नवादा परसोनी,थाना उचकागांव,जनपद गोपालगंज,बिहार को थाना क्षेत्र इगलास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप,एक मोबाइल फोन,कूटरचित दस्तावेज व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.