घायल का कराया गया मेडिकल परीक्षण, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
इगलास - पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोरई क्षेत्र में गोरई चौराहे पर शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर घायल व्यक्ति को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोरई में शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गोरई चौराहा पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही हैं। सूचना पर पहुंची ने घायल व्यक्ति को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। वही मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.