अंतिम सोमवार को शिवालयों में होगा जलाभिषेक, डीजे की धुन पर गंगाजल लाने रवाना हुए कांवड़िया

अलीगढ़ - इगलास नगर में रविवार से ही बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। बड़े-बड़े डीजे साउंड के साथ कांवड़ियों के लंबे-लंबे काफिले गंगाजी से जल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। कांवड़िया गंगाजल लेकर अंतिम सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

बताया जाता है कि सावन माह का अंतिम सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी के चलते दूर-दराज क्षेत्रों से शिवभक्त बाइक और डीजे साउंड से सजे वाहनों पर सवार होकर गंगाजी की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़िया गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और अपने निर्धारित शिवालयों में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्तों का मानना है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पूजा में जल,गंगाजल,पंचामृत, बेलपत्र,धतूरा,भांग,चंदन,अक्षत और सफेद फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कांवड़ियों के जत्थों के चलते नगर और आसपास के मार्गों पर माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। जगह-जगह हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.