निर्देशों की अवहेलना करने पर पांच टिर्री व एक टेम्पो कराया गया सीज

अलीगढ़ - इगलास नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार द्वारा टिर्री,टेम्पो व फल विक्रेता को निर्देशित भी किया गया कि नगर के मुख्य चौराहा से 150 मीटर की दूरी पर ही रहें। अधिकारियों के आदेश की अवहेलना किए जाने पर पांच  टिर्री व एक टेम्पो सीज किया गया है तथा एक फल की ढकेल को नगर पंचायत कार्यालय लेजाकर फल वापस करते हुए ढकेल नगर पंचायत कार्यालय में खड़ी करा दी गई है।

बतादें कि इगलास नगर में चहुंओर बढ़ते अतिक्रमण और सड़क की पटरी पर फल की ढकेल व टिर्री,टेम्पो खड़े रहने की वजह दिनभर रास्ता जाम की स्थिति बनी रहती थी। नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने व यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने गत 5 अगस्त को कोतवाली सभागार में व्यापारियों,टिर्री,टेम्पो और फल विक्रेताओं की बैठक ली और उन्हें निर्देशित किया कि दुकानें के आगे सड़क की पटरी तक किया गया अतिक्रमण स्वयं हटा लें तथा टेम्पो व फल विक्रेता नगर के मुख्य चौराहा से 150 मीटर दूर टेम्पो व फलों की ढकेल रखेंगे। अधिकारियों के निर्देशों का पालन न किए जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दिनांक 24 अगस्त को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल के आदेश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पांच  टिर्री व एक टेम्पो को पुलिस द्वारा सीज कराकर थाने पहुंचा दिया है। वही एक फल की ढकेल को नगर पंचायत कार्यालय ले जाकर फल विक्रेता को फल वापस कर दिए और ढकेल को जब्त कर लिया है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि  टिर्री,टेम्पो चालकों व फल विक्रेताओं को बार बार निर्देशित किया जा रहा है कि वह नगर के मुख्य चौराहा से 150 की दूरी पर ही टिर्री,टेम्पो,फल की ढकेल आदि खड़ी करें। लेकिन वह अपनी आदत से वाज नहीं आ रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर पांच  टिर्री व एक टेम्पो सीज कराया गया है। वही एक फल की ढकेल को नगर पंचायत कार्यालय लाया गया है लेकिन फल वापस करते हुए खाली ढकेल को जब्त कर लिया गया है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.