रक्षा बंधन आ गया,किंतु नारी श्रृंगार,चूड़ी एवं राखी विक्रेताओं के चेहरे मायूस
इगलास : भाई बहिन के अटूट स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन के निकट आते , बाजारों में चहल पहल तो होने लगो है लेकिन राखी विक्रेताओं के चेहरे मायूस दिखाई दे रहे हैं, वहीं चूड़ी की दुकानों पर भी ग्राहक कम हैं। आखिर यह भी बहिनो के अटूट प्यार भरा त्योहार फीका फीका दिखाई क्यों दे रहा है।
बतादें कि रक्षा बंधन के त्योहार में सिर्फ एक दिन बीच रह गया है अभी तक जो बाजार बेरोनक दिखाई दे रहे थे, चहल पहल तो शुरू हो गई है किंतु बाजारों में सजी हुई नारी श्रृंगार, चूड़ी एवं राखी की दुकानों पर बहुत कम ग्राहक पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह चूड़ी विक्रेता एवं राखी विक्रेताओं के चेहरों पर मायूसी झलक रही है। कहा जा रहा है कि इगलास क्षेत्र आलू की खेती का क्षेत्र बन गया है और इस बार किसानों को आलू की लागत भी मिलना मुश्किल हो रहा है। आलू सस्ता होने के कारण किसान हताश हैं इसी वजह बाजारों में किसान खरीददारी बहुत कम कर पा रहे हैं। किसानों द्वारा आलू की पैदावार में लगाई गई लागत भी उन्हें मिल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि नारी श्रृंगार, चूड़ी व राखियों की बिक्री कम हो रही है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.