इगलास में रिमझिम बरसात ने लोगों को दी गर्मी की उमस से राहत

इगलास : इगलास नगर में गुरुवार को सुबह से ही हुई रिमझिम बरसात ने जहां लोगों को गर्मी की उमस से राहत दी है वहीं अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहिनों के राह जलावोर कर दी है। तथा रिमझिम बरसात के कारण इगलास के बाजारों में नारी श्रृंगार, चूड़ी, फल मिठाई एवं राखी विक्रेताओं की दुकानदारी को भी प्रभावित किया है।

रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व दिन गुरुवार को सुबह से ही हुई रिमझिम बरसात ने जहां इगलास नगरवासियों एवं अपने भाइयों की कलाइयों पर रखी बांधने जा रही बहिनों को गर्मी भरी उमस से राहत मिली है वही सड़क पर उत्पन्न कीचड़, कही जलभराव की समस्या से भी गुजरना पड़ा है। गुरुवार को सुबह से हुईं रिमझिम बरसात के थमते ही बाजारों में चहल पहल की रौनक तो बढ़ गई किंतु किसानों को आलू की मद्दाई होने से जो जो हताशा हुई है उसका असर बाजारों में देखा गया है। इगलास के बाजारों में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा नारी श्रृंगार की दुकान अथवा चूड़ी व राखी विक्रेताओं की बिक्री कम बताई जा रही है। वही सड़कों पर चल रही भीड़ को देखते हुए यह ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि रक्षा बंधन के अवसर पर इस बार नारी श्रृंगार, चूड़ियां, राखियां आदि की बिक्री कम होने लगी है। लेकिन दुकानदारों के हताश चेहरे बता रहे हैं कि इस बार बिक्री पर असर पड़ा है।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.