रक्षा बंधन पर पाउडर व रिफाइंड प्रयुक्त खोआ, मिठाई व पनीर की बिक्री जोरों पर - अधिकारी बेखबर

इगलास : इगलास नगर में रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर कई दिनों पहले से मिठाई विक्रेताओं द्वारा घेवर, चमचम आदि मिठाई तैयार की गई उनमें कुछ दुकानदारों को छोड़कर मिठाई विक्रेताओं द्वारा खोआ प्रयुक्त मिठाई के नाम पर लोगो की सेहत बिगाड़ने जैसी मिठाई बेची गई वही पनीर के नाम पर जहर बेचा जा रहा है। किंतु खाद्य विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है आखिर क्यों?

बतादें कि इगलास नगर में गुरुवार को सुबह से शुरू रिमझिम बरसात के थमते ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हुई और रक्षा बंधन के त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद सजोए बैठे नारी श्रृंगार, राखी विक्रेता, चूड़ी विक्रेता तथा फल व मिठाई विक्रेताओं के पास ग्राहकों की खास भीड़ नहीं देखी गई। वहीं मिठाई विक्रेताओं में चर्चित कुछ दुकानदारों के पास तो ग्राहकों की लाइनें देखी गई। वही मिलावटी व अशुद्ध मिठाई विक्रेताओं द्वारा दुकानें तो अच्छी सजाई गई किंतु ग्राहकों की भीड़ चलती फिरती रही। इगलास नगर व क्षेत्र के लोगों को मालूम है कि इगलास में शुद्ध व सही मिठाई किसके यहां मिलेगी। लेकिन दूर दराजों से आने जाने वाले लोगों को जानकारी न होने की वजह वह लोग पाउडर व रिफाइंड प्रयुक्त खोआ व अशुद्ध मिठाई ही खरीद लेते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर पाउडर युक्त घटियां पनीर भी इगलास नगर में धड़ल्ले के साथ बेचा गया है। इगलास नगर में पाउडर व रिफाइंड युक्त खोआ व पनीर बेचे जाने तथा अशुद्ध मिठाईयां बेचे जाने के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूर्व से ही अवगत कराया जा चुका है किंतु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गई है।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.