यूनिवर्सल कॉलेज में छात्राओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र
इगलास : हाथरस मार्ग स्थित यूनिवर्सल कॉलेज इगलास में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी इगलास ने प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
हाथरस मार्ग स्थित यूनिवर्सल कॉलेज इगलास में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बच्चों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेनी चाहिए। साथ ही बच्चों को अपनी समस्याएं निर्भीक होकर साझा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.