ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कलाई पर बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र, दिया भाई-बहन के स्नेह का संदेश
इगलास : रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में हाथरस मार्ग स्थित यूनिवर्सल कॉलेज इगलास में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने विद्यालय के बच्चों से संवाद किया और उन्हें रक्षा बंधन पर्व के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और आपसी सम्मान की भावना को उजागर किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.