थाना परिसर से तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की घटनाओं का खुलासा
इगलास : कोतवाली इगलास पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित तीन आरोपियों को थाना परिसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र सत्यवीर उर्फ सत्तो, मुकेश पुत्र हरवीर सिंह निवासी नगला चूरा थाना इगलास तथा दीपक पुत्र मुकेश सक्सेना निवासी दयाल नगला थाना इगलास को 30 अगस्त की सुबह करीब 3:45 बजे थाना परिसर इगलास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को एक व्यक्ति से 79,500 रुपये से भरा थैला छीनकर ले जाने तथा 24 अगस्त को घर में रखी अलमारी से 37 हजार रुपये नकद, सफेद धातु की पायल, दो सिक्के और एक माला चोरी किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह आंजना सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.