इगलास में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हुआ परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
अलीगढ़ : इगलास में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा आयोजित पत्रकार परिचय एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि देवेंद्र पारासर ने जिला अध्यक्ष पद मिलने के अल्प समय में ही संगठन को बुलंदियों तक पहुंचा दिया है। यदि इसी तरह कार्य किया गया तो अलीगढ़ जनपद का स्थान उत्तर प्रदेश में सर्वोपरि होगा। वही परिचय एवं सम्मान समारोह व उससे पूर्व कराए गए कार्यक्रमों को भी सराहनीय बताते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इगलास नगर में मथुरा मार्ग स्थित सुमंगलम गेस्ट हाउस पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ के बैनर तले परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ. प्र. के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारासर ने अपने संबोधन में कहा कि उनका हर संभव यही प्रयास है कि पत्रकारों के हक और अधिकार उन्हें मिलने चाहिए, और पत्रकार एकजुट हों। वहीं उन्होंने कहा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बने हुए मुझे मात्र दो महीने हुए हैं, इतने अल्प समय में पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमें वापस कराए गए, और पत्रकारों की हर समस्या के लिए साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा आगे कभी पद से हट भी जाएं फिर भी पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहेंगे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने सभी आगंतुक पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, वही पत्रकारों की एकजुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम संरक्षक एवं इगलास पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिव ओम शर्मा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारासर व जिला एवं इगलास टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार पत्रकारिता के साथ साथ एक समाजसेवी भी होता है। जो समय समय पर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करता है, और समाज को बुराइयों से बचाने का भी काम करता है। सही मायने में समाज को सही आइना दिखाने में सहायक होते हैं।
इस मौके पर अलीगढ़ जनपदभर के पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी, ह्रदेश चौधरी, विश्वास शर्मा, अशोक शर्मा, अमित टाइगर, केपी राजपूत, कुलदीप शर्मा, एमएस सैफी, विष्णु शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, विशाल उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, सचिन कुमार प्रेमी आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.