आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

इगलास : आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी एडमिट कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में इगलास पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मथुरा जनपद के मिठौली गांव से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इगलास के नेतृत्व और निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत इगलास पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जिसमें  सन्दीप कुमार पुत्र सतवीर सिंह निवासी मिठौली, थाना नौझील, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 30 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:45 बजे मिठौली गांव, मथुरा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 29 मई 2024 को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी एडमिट कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में आरोपी सन्दीप कुमार के खिलाफ थाना इगलास में मु0अ0सं0 302/2024, धारा 420, 467, 468 व 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।


रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.