दौलताबाद वाली मातारानी की दूर दूर तक फैली महिमा व चमत्कार
अलीगढ़ : सच्चे मन से भाव पूर्व दौलताबाद वाली माता के प्रति जो भी भक्त आस्था रखते माता उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। एक छोटे से मठ पर विराजमान माता का मंदिर आज भव्य दिखाई देने लगा है, और प्रत्येक सोमवार को वहां दूर दूर के श्रद्धालुजन माता रानी के दर्शन करने आते हैं और भंडारे भी कराए जाते हैं। आज कल मंदिर के पास दुकानें लगने लगी है और मेले जैसी रौनक होने लगी है।
बतादें कि अलीगढ़ से मथुरा मार्ग पर स्थित गांव दौलताबाद के निकट रोड के किनारे माता दौलतावाली का मंदिर है जहां दिन रोज श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है किंतु सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ बड़ी तादात में हो जाती है।
माता दौलताबाद मंदिर के सेवादार प्रेमचंद द्वारा बताया गया है करीब पचास वर्ष पहले यहां पर माता रानी स्वत: जमीन से प्रकट हुई थी उस समय एक संत महाराज ने मातारानी के प्रति आस्था रखते हुए मठ बनवा दी और लोग पूजा करने के लिए आने लगे कुछ लोगों ने माता रानी के प्रति भाव पूर्ण आस्था रखते हुए मातारानी से मन्नते मांगी और उनकी मनोकामना पूरी हो गई तो मातारानी के प्रति आस्था बढ़ती गई और यहां एक मंदिर का निर्माण करा दिया गया। आज कल दूर दूर के श्रद्धालु माता रानी के प्रति श्रद्धा रखते हुए दर्शन करने आते हैं और भंडारे भी कराए जाते हैं। आज कल तो मंदिर के इर्द गिर्द बाजार लगने लगा है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.