इगलास में होकर जा रहे गिंदौली नाले के दो दल व पटरियां गायब - अधिकारी मौन

इगलास : प्रश्न तो यह उठ रहा है कि इगलास में होकर जा रहे गिंदौली नाले के ऊपर बनाए पुलों की स्वीकृति किसने दी है ? और नाले के दोनों साइड की पटरियां कहां हैं ? लेकिन सिंचाई विभाग की एक उच्चाधिकारी द्वारा प्रश्न का सही जवाब न देते हुए प्रश्न को घुमाते हुए कहा गया है कि नाले की सफाई 2025 में हुई है अब 2027 में होगी। जबकि प्रश्न सफाई से पहले अतिक्रमण का है। सही जवाब जनता हो दिया जाए।

बतादें कि इगलास नगर में गोण्डा तिराहे की ओर से अलीगढ़ मथुरा मार्ग के एक किनारे होकर करवन नदी के लिए जा रहे गिंदौली राजवाह नाले के ऊपर जगह जगह निजी पुल बना लिए गए । और नाले की पटरियां पूरी तरह अतिक्रमण कर खत्म कर दी गई है। उक्त नाले के तीन दल थे जिसमें बीच का दल गुलाई आकर में तथा इधर उधर के दल चौकोर आकर में थे। मौके पर सिर्फ बीच का दल ही दिखाई देता है। नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए निजी पुल व पटरियों को अतिक्रमण कर पूरी तरह खत्म करा दिए जाने के संबंध में सिंचाई विभाग की अधिकारी कल्पना यादव मेम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्ष 2025  में नाले की सफाई कराई गई थी  अब 2027 में होगी, जबकि प्रश्न ने के ऊपर अतिक्रमण के है। इगलास नगर के संभ्रांत लोगों के कहना है कि इसी नाले के द्वारा इगलास नगर के घरेलू नालियों एवं बरसात का पानी करवन नदी के लिए जाता रहा है अतिक्रमणकारी नालों को समाप्त करते जा रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो इगलास के पानी की निकासी की जटिल समस्या पैदा हो जाएगी।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.