शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव ढूकनी में एक युवक द्वारा  शराब के नशे में घर में घुसकर 1500 रूपये चोरी करना, महिला के साथ बदसलूकी करना विरोध करने पर मारपीट करना।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव ढूकनी निवासी देवदत्त कौशिक ने 1 सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि गांव का ही हरेन्द्र कुमार पुत्र उमेश कुमार शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने घर से 1500 रुपये चोरी कर लिए और घर में मौजूद महिला से बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया, जिससे महिला बेहोश हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हरेन्द्र कुमार निवासी ढूकनी को 2 सितंबर की शाम करीब 4:45 बजे मुरसान तिराहे के आगे नई कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.