इगलास में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण - अग्निसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिये निर्देश
अलीगढ़ : इगलास में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने आतिशबाजी (पटाखा) दुकान व गोदामों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने आतिशबाजी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि अग्निसुरक्षा की दृष्टि से वालू, पानी व गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में रखे जायें। तथा आतिशबाजी स्थल पर भीड़ भाड़ न होने दें। बतादें कि गत दिनों उत्तर प्रदेश के कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने व कई जनहानि हो जाने से प्रदेश भर में प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया है। गुरुवार को इगलास में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने आतिशबाजी (पटाखा) विक्रेताओं के दुकान व गोदामों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरण में गैस सिलेंडर, पानी वालू को पर्याप्त मात्रा में रखे जाने को कहा। अधिकारी द्वय ने निरीक्षण अभियान के दौरान मै प्रेमी फायर वर्क्स, टीकापुर का गहन निरीक्षण किया, वही हैंडमेड पटाखे रखे जाने के लिए मना किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर, वालू व पानी के ड्रम बाल्टी पर्याप्त मानक में थे।अधिकारी द्वय ने मै प्रेमी फायर वर्क्स के ऑनर को निर्देशित किया है कि ड्रमों को पानी से भरकर रखें तथा पटाखा गोदाम के अंदर भीड़ न कराए, सुरक्षा की ओर ध्यान रखते हुए कार्य करें।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.