इगलास सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एस एस पी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

इगलास :  इगलास तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार व एस एस पी नीरज जादौन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 41 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिसमें से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।

यहां तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें आयी जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 20 शिकायतें रही, वही 21 शिकायतें विकास, बिजली, पुलिस आदि से संबंधित थी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अफसरों से कहा कि समाधान दिवस में मिली शिकायतों को संबंधित विभागों को देकर समय पर और अच्छे से निपटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों को हल करने में कोई लापरवाही न हो और लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए।

वहीं एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनीं और संबंधित पुलिस अफसरों को जरूरी कार्रवाई करने को कहा।

इस मौके पर आईएएस आयुष जायसवाल, क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनाथ सिंह और एडीएम वित्त प्रमोद कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.