इगलास नगर व क्षेत्र में घर घर जन्मे कान्हा - समूचा इगलास श्री कृष्ण के जयघोषों से कृष्णमय हो गया
इगलास : इगलास नगर व आस पास क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में श्री राधा कृष्ण मंदिर व विभिन्न स्थानों पर भव्य झांकियां सजायी गईं और भजन कीर्तन हुए। रात्रि को समूचा नगर " नंद के आनंद भये जय कन्हैया लाल की, जय घोषों व जयकारो से कृष्ण मय हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने नगर में भ्रमण कर शांति व्यवस्था को देखा। वही राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए।
बतादें कि गत 4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व नगर व क्षेत्र में भारी उत्साह से साथ मनाया गया। घर घर में कान्हा जी की पोशाक और हाथ में बांसुरी लिए नन्हे मुन्ने बच्चों को बाल गोपाल बनाया गया, और झांकियां सजायी गईं। इगलास में मथुरा मार्ग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आकर्षक विद्युत व्यवस्था के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। वही कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर शांति व्यवस्था को देखा।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.