इगलास क्षेत्र में अवैध कटान व अवैध रूप से चल रही आरा मशीनें बंद होने से क्यों लगी मिर्ची - वन क्षेत्राधिकारी
इगलास : इगलास में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा वन रक्षा हेतु सख्त प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं वृक्षा रोपड़ हेतु विशेष सजगता है। तथा इगलास क्षेत्र में अवैध कटान तथा अवैध आरामशीन पूर्णतः बंद करा दी गई हैं। लेकिन कुछ तथा कथित यूट्यूबर पत्रकार की अवैध आरामशीनों से चौथ बंद हो जाने की वजह उन्हें मिर्ची लगने लगी है। उक्त उदगार वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती ने व्यक्त किए हैं। इगलास में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती ने कहा है कि जब से उन्होंने इगलास में चार्ज संभाला है अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत का मौका नहीं दिया। समयानुसार पौध तैयार करना, और वृक्षा रोपड़ पर्याप्त मात्रा में लगवाए जाना, के अलावा अवैध कटान पर रोक लगा दी गई। तथा जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि इगलास क्षेत्र में अवैध आरामशीनें चलाई जा रही हैं उन्होंने मौके पर पहुंच कर अवैध आरा मशीनों को बंद करा दिया। कई मशीनें उखाड़ी भी गई हैं। लेकिन चंद डिजिटल मेड यूट्यूबर तथा कथित पत्रकार जो अवैध आरा मशीनों को चलवाने की आड़ में चौथ पा रहे थे। अवैध आरा मशीनें बंद हो जाना से उनकी चौथ बसूली बंद हो गई है। अब वह वन विभाग के खिलाफ तथ्यहीन दुष्प्रचार कर रहे हैं। यदि वह पत्रकार है तो समाचार पत्र या टीवी चैनल पर खबरें चलायें, डिजिटल अखबार क्यों बना रहे हैं ? वन क्षेत्राधिकारी ने कहा है कि उनके द्वारा पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने पद की जिम्मेदारी को निभाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर गलत कार्य नहीं होने देंगे। अवैध कटान या अवैध आरामशीनें नहीं चलेगी। उन्होंने कहा है तथा कथित पत्रकार द्वारा डिजिटल पर एक ऐसी आरामशीन को अवैध रूप से चलते हुए दर्शाया है जबकि इस तरह की मशीन कभी किसी ने इगलास में देखी ही नहीं है। उन्होंने कहा है आरोप लगाओ लेकिन तथ्यहीन नहीं होना चाहिए। आरोप में कुछ तो सच्चाई हो।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.