तहसीलदार की कार्यशैली से फरियादी उत्साहित
इगलास : इगलास तहसील के नवागत तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत की कार्य शैली से फरियादी भारी उत्साहित हैं। तहसीलदार का कहना है सही काम के लिए वह हर संभव फरियादियों के साथ हैं। इगलास तहसील मुख्यालय पर तैनात तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत के कार्यालय में फरियादियों की भीड़ दिखाई देती है जबकि जन सुनवाई का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक है और उसके बाद न्यायालय व अन्य प्रशासनिक कार्य है। न्यायालय समापन के पश्चात जैसे ही तहसीलदार अपने कार्यालय में दिखाई देते है फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंच जाते हैं। बताया गया है कभी कभी ऐसा भी हुआ है कि किसी कारण बस तहसीलदार देर सवेर अपने कार्यालय में बैठे दिखाई दे जाएं तो फरियादी बेझिझक अपनी समस्या लेकर पहुंच जाते हैं। तहसीलदार कहते है कि वह अपने कार्य से विमुख नहीं है परंतु फरियादी यह नहीं देखते हैं, उनसे मिलने का कोई समय भी होना चाहिए। हालांकि तहसीलदार फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में फरियादियों को हताश नहीं करना चाहते हैं इसीलिए तहसीलदार की कार्यशैली से फरियादियों को न्याय की उम्मीदें हैं।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.