गोंडा क्षेत्र के गांव निठावरी स्थित धान के खेत में अजगर - वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया
इगलास : गोंडा क्षेत्र के गांव निठावरी के धानों के खेत में अजगर होने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया गुरुवार को गोण्डा क्षेत्र के गांव निठावरी स्थित धानों के खेत में ग्रामीण ने एक अजगर को देखा और पी आर बी 112 के माध्यम से वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती को इसकी जानकारी दी गई तो वह वन विभाग के गोंडा वीट प्रभारी सुमित कुमार, कांडली के पौधशाला प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह व रमेश चंद्र समान वेतन कर्मी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। अजगर को पकड़ कर अजगर के वाताकूल सुरक्षित जंगल में उसको छोड़ दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.