इगलास पुलिस ने एक अभियुक्त को छुरा के साथ किया गिरफ्तार
इगलास : इगलास पुलिस ने करबन नदी के पास रोड़ किनारे एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज छुरा के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस शैलेन्द्र पुत्र स्व० गोपाल निवासी मौहल्ला जाटवान थाना इगलास को आज सुबह करीब 11.45 बजे इगलास बिसाहुली करबन नदी के पास रोड़ किनारे से एक अदद छुरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.