इगलास में नाली को शिल्पों से पाटे जाने के नाम पर गोलमाल - कहीं नाली पाटी गई है,कहीं खुली है-सफाई कर्मचारी है परेशान
इगलास : इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी में नाली के ऊपर शिल्प डाले जाने के नाम पर किया जा रहा है गोलमाल। नाली के ऊपर कही शिल्प डाली गई है कही शिल्प नहीं है, और नाली की सफाई के वगैर ही शिल्प शिल्प डाले जाने की औपचारिकताएं पूरी की गई है। नाली अटी होने की वजह उफान ले रही है। सफाई कर्मचारी भी परेशान है। कि नाली की सफाई कैसे की जाए ? नगर पंचायत के आला अधिकारी इस ओर से बेखबर है।
बतादे कि इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी में घरेलू पानी की निकासी के लिए जो नाली है वह बाजार में एक किनारे होते हुए गिंदौली राजवाह नाले से जोड़ी गई है इस नाली में पहले मोहल्ला शंकरानन्दपुरी के घरों का पानी चलता था। अब मोहल्ला चामड गेट सहित कई नई बस्ती व काॅलोनियों के घरेलू पानी को जोड़ दिया गया है। जिससे नाली उफान लेने लगी है थोड़ी देर की बरसात से ही मोहल्ले एवं रास्ते में काफी दूर तक जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या को सुधारने के लिए लोगो ने कई बार नगर पंचायत अध्यक्षा एवं अधिशासी अधिकारी से आवाज उठाई गई है। किंतु आज तक मोहल्ला की स्थिति को सुधारने की वजाय नाली को शिल्प द्वारा पाटकर मोहल्ले को नरकीय स्थिति में पहुँचाने की शुरुआत कर दी गई है। कही नाली पाट दी गई हैं कही खुली हुई है जहां आज भी कूड़ा डाला जा रहा है। रविवार को सफाई कर्मचारी द्वारा नाली की सफाई करते हुए कूड़ा निकाला गया। वहीं सफाई कर्मचारी द्वारा बताया गया कि नाली की सफाई कैसे की जाए भारी भारी शिल्प है और नाली अटी पड़ी है जहां - जहां नाली खुली है वहां से कूड़ा निकाल दिया गया है।
समय रहते नगर पंचायत ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाएंगे और ऐसी स्थिति में समस्या से त्रस्त लोग आंदोलन को भी मजबूर हो सकते हैं।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.