एसएसपी ने कबड्डी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
इगलास : थाना इगलास क्षेत्र के ग्राम नौगवां में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टूर्नामेंट स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल बनाए रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी आयुष जायसवाल, क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.