एसएसपी ने इगलास में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इगलास :  कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस बल के साथ कस्बा इगलास के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

पैदल गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा से संबंधित फीडबैक लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण के लिए मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस की पैदल गश्त से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी इगलास आयुष जायसवाल, क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार, थाना प्रभारी इगलास सहित  पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.