इगलास में गिंदौली नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाए जाने को दिया गया पांच दिन का अल्टीमेटम

इगलास :  इगलास नगर में होकर करवन नदी के लिए जा रहे गिंदौली राजवाह नाले के ऊपर निजी पुल बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने चिन्हांकन कराकर अतिक्रमणकारियों को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि पांच दिन के अंदर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निर्धारित समयानुसार  लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा नगर पंचायत की मौजूदगी में बल पूर्वक अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा।

बतादें कि इगलास में गोण्डा तिराहा की ओर अलीगढ़ मथुरा मार्ग के एक किनारे होकर करवन नदी के लिए जा रहे गिंदौली नाले के ऊपर जगह जगह लोगो ने निजी पुल बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। वही नाले ही दोनों साइड की पटरियां भी पूरी तरह अतिक्रमणकारियों ने  अपने कब्जे में लेकर दुकान व मकान बना रखे हैं। इस संबंध में नगर के संभ्रांत एवं समाज सेवी लोगों द्वारा कई बार आवाज भी उठाई गई वर्ष 2024 में सिंचाई विभाग द्वारा बतौर औपचारिकताएं नाले की सफाई के नाम पर खाना पूर्ति करादी गई थी। सिंचाई विभाग ने जिस ठेकेदार द्वारा नाले की सफाई कराई गई थी वह स्थानीय ठेकेदार होने की वजह अतिक्रमणकारियों ने उससे सांठ गांठ कर ली थी। विगत बरसात के दिनों नाले में भारी शिल्ट जमा होने की वजह जल निकासी नहीं हो सकी। 

विगत दिनों एक सम्मानित टीवी चैनल सी न्यूज भारत लखनऊ व समाचार पत्र प्रावदा दैनिक अलीगढ़ में चली खबरों के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने गिंदौली राजवाह नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए पुल व नाले की दोनों साइड पटरियों के स्थान पर मकान व दुकान बनाए जाने जैसी स्थिति पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता की गई। और बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी, तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत व लेखपाल मकरध्वज सिंह को साथ लेकर गिंदौली राजवाह के ऊपर बनाए गए अवैध पुल व नाले की पटरियों की पैमाइश कराकर चिन्हित कराते हुए अतिक्रमणकारियों को पांच दिन का समय दिया गया है कि स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.