ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बाद में वाहन में लगाई आग

इगलास :  थाना इगलास क्षेत्र में बुधवार दोपहर तोछीगढ़ बंबे के पास ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय हाथरस भेजा गया, जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, घटना करीब दोपहर 12:30 बजे की है। सूचना मिलने पर थाना इगलास पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद ट्राला चालक को हिरासत में लेकर वाहन को थाने भेजा जा रहा था। इसी दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर कुछ अराजक तत्वों ने ट्राला में आग लगा दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बताई गई है।

 

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.