गांधी-शास्त्री जयंती पर श्री देवी प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
इगलास : श्री देवी प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, इगलास, अलीगढ़ में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश सूजन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पी.पी. सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गांधीजी एवं शास्त्रीजी के सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.