शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया बाबूजी का 129 वां जन्मदिवस
इगलास : श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में बाबूजी के 129 वें जन्मदिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ। हवन में विद्यालय की प्रबंधक मोनिका सिंह, संरक्षक चौधरी दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अक्षत सिंह एवं प्रतिष्ठा सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीशंकर शर्मा ने की तथा कुशल संचालन ऋषिन्द्र कुमार ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में गृह परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। चार देशों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज एवं इगलास का नाम रोशन करने वाले बॉक्सर देवेंद्र को विशेष रूप से चांदी का मेडल देकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को ओंकार सिंह छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिले एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इंस्पायर योजना में चयनित कुमारी बसु तथा उनके सहयोगी अध्यापक राजकुमार जी को भी सम्मानित किया गया। परीक्षा विभाग के अध्यापकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए चांदी के मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय के अध्यापकों को उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रधानाचार्य के.पी. सिंह, चौधरी दिलीप सिंह एवं मोनिका सिंह ने सम्मानित किया। विद्यालय के लिपिक वर्ग एवं कर्मचारियों को भी शॉल एवं मेडल प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अक्षत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह के आठ वर्षों के प्रधानाचार्य कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षिक एवं अन्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंजू सिंह, सत्यभान सिंह, सतेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, कुलदीप सक्सेना, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, पंकज चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.