इगलास में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मोत्सव
इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने परेड सलामी के साथ ध्वजा रोहण किया। तत्पश्चात सभा कक्ष में समस्त तहसील स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इगलास तहसील मुख्यालय सभा कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव के मोके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल व तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया, और इस मौके पर उन्होंने उपस्थित तहसील स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी द्वारा देश को आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका रही थीं और वह एक ऐसे महापुरुष थे जो कभी हिंसा नहीं, अहिंसा द्वारा समाधान खोजते थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.