इगलास थाना दिवस में चार व गोंडा थाना दिवस में पांच शिकायतें आयी
अलीगढ़ - इगलास कोतवाली सभागार में व गोण्डा कोतवाली केम्पस में आयोजित थाना दिवस में चार व पांच शिकायतें आयी। जिसमें से मौके पर इगलास में दो तथा गोंडा में तीन शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
कोतवाली गोंडा में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत ने की । उनकी उपस्थिति में पांच फरियादियों द्वारा शिकायतें दो गई जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। इस मौके पर गोंडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया मौजूद रहे। इसके अलावा कोतवाली इगलास में थाना दिवस का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह तौमर ने किया। जहां चार फरियादिरों द्वारा अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गई जिसमें से दो का निस्तारण कर शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
इस मौके पर उपनिरीक्षक गंगा राम गंगवार, लेखपाल मकरध्वज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.