नवरात्रि के प्रथम दिन मां पथवारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इगलास : नवरात्रि के प्रथम दिन गोंडा मार्ग स्थित मां पथवारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां पथवारी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, नारियल, फल-फूल एवं प्रसाद अर्पित किए। नवरात्रि को लेकर मां पथवारी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.