नवरात्रि पर मां पथवारी मंदिर भक्ति व भव्यता की मूर्ति बना है - भक्तों की उमड़ रही भीड़
अलीगढ़ - इगलास नगर में मां पथवारी मन्दिर पर चल रहे नवरात्रि मेला कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन मां झण्डेवाली माता के दर्शन,भव्य आरती, फूल बंगला व तीन कन्याओं का पूजन आदि में मातारानी के दर्शन को भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ती रही। इगलास नगर में मां पथवारी मन्दिर पर नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ मातारानी के दर्शन हेतु उमड़ती देखी गई। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पथवारी मन्दिर पर नवरात्रि के तहत मातारानी के नौ स्वरूपों के दर्शन कराए जाएंगे। नवरात्रि के तीसरे दिन मां झण्डेवाली माता के दर्शनों के साथ साथ भव्य आरती, फूल बंगला व तीन कन्याओं का पूजन जैसे भव्य कार्यक्रमों के आयोजन में भक्तजन बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। पथवारी मंडल द्वारा मातारानी के मंदिर की जो भव्यता बनाई है नगर में इसकी भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.