नीम के पेड़ पर चढ़ा अजगर - वन विभाग की टीम ने मसक्कत के बाद उसको कब्जे में लिया
अलीगढ़ - इगलास क्षेत्र के गांव भीलपुर स्थित बाजरा के खेत में अजगर पेड़ पर चढ़ गया। जिसकी जानकारी 112 पुलिस द्वारा बन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर भारी मसक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
इगलास से करीब पांच किमी दूर स्थित गांव लखटोई निवासी रामगोपाल पुत्र गेंदालाल के बाजरा के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर अजगर देखा गया। जिसकी जानकारी पी आर बी 112 द्वारा वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती को दी गई तो उन्होंने वन विभाग के वन रक्षक अजय सिंह डागुर, माली कृष्ण कुमार, सामान वेतन कर्मी रमेश चन्द्र व सुरक्षा श्रमिक भूपेन्द्र सिंह को मौके पर भेजा, वन विभाग की टीम द्वारा काफी मसक्कत के बाद अजगर को पेड़ से पकड़ा और अपने कब्जे में लेकर इगलास क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन विभाग की कार्यवाही से ग्रामीण भारी उत्साहित है।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.