इगलास के शंकरानन्दपुरी में नालियां चौक थोड़ी देर की बरसात से उफनने लगी नालियां

अलीगढ़ - इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी की नालियों की सफाई तो कराई नहीं गई है और नाली के ऊपर शिल्प डाले जाने के नाम पर मोहल्ले की वर्षों से बदहाल स्थिति को और अधिक बदहाल बना दिया गया है। थोड़ी देर की बरसात होने पर नालियां उफान लेने लगी है और काफी दूर तक रास्ते में घुटने भर पानी उमड़ने लगा है। जिससे राहगीर भारी परेशान हुए हैं वहीं मोहल्ले के लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। लेकिन जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों का इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं है आखिर क्यों ?

बतादें कि इगलास नगर के मोहल्ला शंकरानन्दपुरी की नाली जो बाजार में होते हुए गिंदौली नाले से जुड़ी हुई है इस नाली में पहले कभी सिर्फ शंकरानन्दपुरी के घरों का पानी चलता था और अब मोहल्ला चामड गेट सहित कई बढ़ी हुई काॅलोनियों के घरों का पानी भी इसी नाली से जोड़ दिया गया, जिससे नाली उफान लेने लगी है। इसके बाबजूद नगर पंचायत ने नाली की सफाई कराई वगैर नाली के ऊपर शिल्प डालने की कार्यवाही शुरू कर दी है। शिल्प भी कही डाली गई है कहीं नाली खुली हुई है। नाली की सफाई न कराए जाने के कारण नाली चौक होने और बरसात हो जाने से नाली की गंदगी बरसात के पानी के साथ काफी दूर रास्ते में उमड़ने लगी है। रास्ते में घुटने से अधिक गंदा पानी काफी दूर तक भरा होने की वजह स्कूली बच्चों व राहगीरो को रास्ता निकलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, वही करीब दो सौ घरों के लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कमलेश शर्मा व अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार चौधरी को कई बार अवगत कराते हुए मोहल्ले की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कहा गया है किंतु कोई सुनवाई अमल में नहीं लायी गई है। उक्त समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.