आकाशीय बिजली गिरने से वाशिंग मशीन व पर्दे जले
इगलास : नगर के मोहल्ला चामड़ गेट स्थित वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में सामान जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखी वाशिंग मशीन और लगे हुए पर्दे जल गए।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चामड़ गेट वार्ड नंबर 8 निवासी राजकुमारी पत्नी दीपक कुमार के घर पर शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। इससे घर में रखी वाशिंग मशीन और पर्दे जलकर राख हो गए। घटना से परिवार को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.