समाधान दिवस में नौ छात्राओं ने समझा प्रशासनिक कामकाज, अधिवक्ताओं ने लंच बॉक्स देकर किया स्वागत

इगलास : इगलास तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नौ स्कूली छात्राओं को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं की सुनवाई और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को करीब से समझा। वहीं, अधिवक्ताओं ने छात्राओं को लंच बॉक्स देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था के कामकाज से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार अधिकारी आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में प्रशासनिक कार्यों के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें जनसेवा की प्रक्रिया से परिचित कराना रहा।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की उपस्थिति और जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति तथा शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों और जनहित से जुड़े कार्यों को समझने का अवसर मिला।अधिवक्ताओं द्वारा छात्राओं को लंच बॉक्स देकर सम्मानित करना कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। इस पहल से छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल, तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत, न्यायिक एसडीएम पल्लवी सिंह, न्यायिक तहसीलदार विपिन कुमार सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.