1100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा इगलास
इगलास - नगर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तहत रविवार को पथवारी मंडल के तत्वावधान में मां पथवारी मंदिर से 1100 कलशों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर में 1100 कलशों व आकर्षक झांकियों के साथ कलश यात्रा मां पथवारी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों जैसे पुरानी तहसील मार्ग, अलीगढ़ मथुरा मार्ग से सराय बाजार, श्री राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए मोहल्ला शंकरानन्दपुरी, हॉस्पिटल रोड, भीलपुर रोड से होते हुए गोंडा मार्ग स्थित मां पथवारी मंदिर पर कलश यात्रा का समापन किया गया। वही जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। नगर में जगह-जगह धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। नवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.